वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इसके तहत महमूरगंज स्थित कम्पोजिट विद्यालय में सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा (एल्बेण्डाजोल) खिलाकर इसका शुभारंभ किया। यहां 226 बच्चों को दवा खिलाई गई। पूरे जिले में 9.80 लाख बच्चों को दवा खिलाई गई। जो बच्चे छूट गए हैं उनके लिए 13 फरवरी को मॉप अप राउंड चलेगा। सीएमओ ने कहा कि सेहतमंद भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई अतिआवश्यक है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि पेट में कीड़े खुले में शौच करने, बिना हाथ धोये खाना खाने, नाखूनों के न कटे होने से और साफ-सफाई न रखने से होते हैं। इसके लिए सभी को शौच के बाद एवं खाना खाने से पहले अच्छी तरह हाथ धोना चाहिए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.