काशीपुर, जनवरी 1 -- काशीपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 9.370 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार की रात प्रतापपुर चौकी प्रभारी एसआई सौरभ कुमार भारती पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। टीम जब एसआरएफ के पीछे रेलवे लाइन के किनारे पहुंची। तब उनको एक संदिग्ध युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। जिसको उन्होंने रोकने की कोशिश की। तब वह भागने लगा। इस पर टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान टीम को उसके कब्जे से 9.370 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम करन पुत्र निर्मल सिंह निवासी शांतिनगर बताया। इसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। टीम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया ...