बलरामपुर, फरवरी 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले में कुल नौ लाख 25 हजार 496 बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव को लेकर एलबेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई। यह अभियान 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों को ध्यान में रखकर संचालित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर में बच्चों को एलबेंडाजोल दवा खिलाकर किया। उन्होंने बताया कि पेट के कीड़े बच्चों में कुपोषण, एनीमिया और शारीरिक व मानसिक विकास में रुकावट का प्रमुख कारण बनते हैं। नियमित कृमि मुक्ति अभियान से इन समस्याओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। अभियान के तहत जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों, आंगन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.