बरेली, फरवरी 7 -- पंचायत निर्वाचन नामावली के 9,18,288 सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन और फीडिंग में बरेली प्रदेश में 34वे स्थान पर चल रहा है। अभी तक केवल 9.747 प्रतिशत वोटर का ही वेरिफिकेशन हुआ है। 90.25 फीसदी वोटर का सत्यापन होना अभी बाकी है। सत्यापन और फीडिंग की अंतिम तारीख 20 फरवरी है। जिले में 9,18,288 ऐसे संभावित डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं जिनका नाम, पिता, पति, माता का नाम एवं लिंग समान हैं। आंवला तहसील की 235 ग्राम पंचायतों में 172533 डुप्लीकेट वोटर, फरीदपुर की 170 ग्राम पंचायतों में 116388 वोटर, सदर विधानसभा की 207 ग्राम पंचायतों में 185267 वोटर, बहेड़ी की 232 ग्राम पंचायतों में 167187 वोटर, नवाबगंज की 184 ग्राम पंचायतों में 140600 वोटर और मीरगंज की 160 ग्राम पंचायतों में 136313 डुप्लीकेट वोटर हैं। इन मतदाताओं के डीडुप्लीकेशन...