गौरीगंज, जनवरी 4 -- परिषद द्वारा जारी किया गया प्री-बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम अमेठी। संवाददाता माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। समस्त विषयों की परीक्षाएं 9 जनवरी से 21 जनवरी के मध्य आयोजित की जाएंगी। डीआईओएस ने सभी केंद्र प्रभारियों को परिषद के निर्देशानुसार परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया है। डीआईओएस डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षाओं का उद्देश्य बोर्ड परीक्षा से पूर्व छात्रों की तैयारी का आकलन करना है। जिससे कि कमजोर विषयों की पहचान कर उसकी अधिक तैयारी कराई जा सके। केंद्र प्रभारियों को प्री-बोर्ड परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने, समय से परीक्षा प्रारंभ...