लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- पुलिस ने 9 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनके पास से चार बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। इलाके में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अभियान चला रही थी। अभियान के दौरान शुक्रवार की रात महेवागंज पुलिस ने महेवागंज, बुढ़नापुर, ओदरहना, बढ़ईनपुरवा, चहमलपुर समेत करीब आधा दर्जन गांव में छापेमारी की। जिसमें 9 संदिग्ध हिरासत में लिए गए। साथ ही चार बाइक भी बरामद हुई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि हिरासत में लिए गए कुछ संदिग्ध काफी शातिर हैं। बताया जाता है कि ये शातिर आटो लिफ्टरों हैं। इन संदिग्ध ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। इस वक्त सहालग का भी समय है। बारात घरों के बाहर बाइकों का जमावड़ा दिखता है। ऐसे में शातिर चोरों की निगाह रहती है। मुखबिर से पक्की जानकार...