फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में 1 अप्रैल से 31 दिसंबर तक श्रम विभाग ने 48 निरीक्षण किए जिसमें महज 60 बच्चों को मुक्त कराया है। यह बच्चे प्रतिष्ठानों में काम कर रहे थे। इनके मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी है। जबकि शहर में अभी भी बड़े पैमाने पर होटल, रेस्टोरेंट के अलावा सरकारी महकमों में भी चाय पिलाने में बाल श्रमिकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बाल श्रम उन्मूलन समिति की बैठक ली तो इसमें उन्होंने अफसरों को कड़ी हिदायत दी। डीएम ने वर्ष 2026 में पूर्ण रूप से जनपद को बाल श्रम मुक्त करने को विशेष अभियान चलाने के अफसरों को निर्देश दिए। इसके लिए टास्क फोर्स का भी गठन कर दिया गया है। बाल श्रम रोकने और श्रमिक बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के भी नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.