दुमका, फरवरी 18 -- जामा, प्रतिनिधि। आगामी 9 मार्च सोमवार को जरमुंडी प्रखंड स्थित सूर्य मंदिर केसरी के पावन प्रांगण में पीपल वृक्ष शुभ विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन की जानकारी मंदिर कमेटी के सदस्य सुबोध यादव ने दी। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का भी सशक्त संदेश देता है। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पीपल वृक्ष के प्रतीकात्मक विवाह से होगी। महोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु एवं भक्तगण शामिल होंगे। शाम के समय भव्य जागरण का विशेष आकर्षण रहेगा, जिसमें प्रसिद्ध कला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.