बगहा, फरवरी 18 -- बगहा। प्रखंड बगहा एक के महिपुर भथोड़ा में कृषि सिंचाई को लेकर लगा पावर ट्रांसफार्मर विगत 9 महीने से जला पड़ा है। पावर ट्रांसफार्मर के जले होने के कारण किसानों को खेतों में सिंचाई को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में किसान सिंचाई को लेकर बेहाल हैं। प्रखंड प्रमुख पारस बैठा सहित मुखिया दुर्गेश ठाकुर, किसान यासीन मियां, शेख नसरुल , मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद इब्राहिम सहित दर्जनों किसानों का कहना है कि कृषि सिंचाई को लेकर लगा पावर ट्रांसफार्मर से उनके खेतों की सिंचाई होती है। ऐसे में पावर ट्रांसफार्मर विगत 9 महीने से जला पड़ा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...