मेहसाणा, मार्च 19 -- भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स आज सुबह पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आईं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर नौ महीने रहने के बाद सुनीता विलियम्स पृथ्वी पर लौटी हैं। सुरक्षित लैंडिंग के बाद उनके गुजरात स्थित पैतृक गांव के निवासी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सुनीता की चचेरी बहन फाल्गुनी पंड्या ने कहा कि यह एक "अविस्मरणीय पल" था। स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से सुनिता और उनके सहयोगी बुच विलमोर ने फ्लोरिडा के तट पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। उनकी चचेरी बहन फाल्गुनी पंड्या ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, "हम बहुत खुश हैं कि वह सुरक्षित लौट आई हैं। अब हम साथ में छुट्टियों पर जाने की योजना बना रहे हैं और परिवार के साथ समय बिताएंगे।"सुनिता विलियम्स भारत आएंगी फाल्गुनी पंड्या ने पुष्टि करते हुए कहा कि सुनिता विलियम्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.