नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Aye Finance IPO: ऐ फाइनेंस का आईपीओ निवेशकों के लिए चर्चा का विषय बन गया है। कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड Rs.122 से Rs.129 प्रति शेयर तय किया है, जिसमें हर शेयर का फेस वैल्यू Rs.2 है। यह आईपीओ सोमवार, 9 फरवरी से खुलेगा और बुधवार, 11 फरवरी तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा। वहीं, एंकर निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट शुक्रवार, 6 फरवरी को किया जाएगा। IPO में एक लॉट में 116 शेयर होंगे और निवेशक इसी के मल्टीपल में आवेदन कर सकेंगे। प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो फ्लोर प्राइस फेस वैल्यू का 61 गुना और कैप प्राइस 64.5 गुना रखा गया है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर Rs.5 प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।किस सेगमेंट में कितना रिजर्व ऐ फाइनेंस के इस पब्लिक इश्यू में शेयरों का बड़ा हिस्सा बड़े निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है। कुल इश्...