चंडीगढ़, अक्टूबर 7 -- हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार द्वारा चंडीगढ़ में गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से 9 पेज का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस नोट में हरियाणा के एक वर्तमान IPS अधिकारी और दो पूर्व IPS अधिकारियों के नाम दर्ज हैं। दो दिन पूर्व रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में रोहतक रेंज के तत्कालीन IG वाई पूरन कुमार के गनमैन के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित एक FIR दर्ज की गई थी। पूरन कुमार को आशंका थी कि इस मामले में उन्हें भी फंसाया जा सकता है। चंडीगढ़ पुलिस अब इस पहलू पर भी जांच तेज कर रही है। मूल रूप से आंध्र प्रदेश के निवासी वाई पूरन कुमार हरियाणा पुलिस सेवा में लंबे समय से सेवा दे रहे थे।डॉक्टरों का बोर्ड बुधवार को करेगा पोस्टमार्टम पूरन कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.