बोकारो, जुलाई 3 -- बुधवार को ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा बोकारो की ओर से कोक ओवेन के कैंटीन नं 2 में मजदूर सभा का आयोजन हुआ। महेश प्रसाद सिंह ने अध्यक्षता की। एटक के रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि सेल प्रबंधन मजदूरों का कमाया हुआ 39 महीने का एरियर केन्द्र सरकार के इशारे पर नहीं दे रही है। वहीं दूसरी ओर ग्रेच्युटी पर भी सीलींग लगा दिया गया है। अभी तक वेज रिवीजन अधूरा है। दूसरी ओर यदि ठेका मजदूर न्यूनतम मजदूरी मांगता है तो उसे काम से बाहर कर दिया जाता है। सीटू के आर के गोरांई ने कहा कि मौजूदा श्रम कानूनों में कमियों के बावजूद भी कार्यस्थल, मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, संरक्षण और कल्याण आदि से संबंधित श्रमिकों के अधिकारों के संदर्भ में जो भी कवरेज उपलब्ध है, जो मजदूर वर्ग के लंबे संघर्षों के माध्यम से हासिल किया गया था, उसे 4 श्रम संह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.