गिरडीह, जून 30 -- बगोदर, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार के द्वारा लाए जानेवाले चार श्रम कानून व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के द्वारा 9 जुलाई को आहूत देश व्यापी हड़ताल और बंद को सफल बनाने की तैयारी में भाकपा माले जुट गई है। इस निमित हूल दिवस के मौके पर सोमवार को बगोदर में आयोजित पार्टी की बैठक में हड़ताल और बंद को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके पूर्व हूल दिवस के नायकों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सपनों का राज्य निर्माण किए जाने पर जोर दिया गया। पूर्व विधायक सिंह ने कहा कि 9 जुलाई को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे चार श्रम कानून व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल व बंद का आयोजन किया जा रहा है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.