देवघर, जनवरी 5 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी में आगामी 9 जनवरी शुक्रवार से तीन दिवसीय इंटर हाउस गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी की स्मृति में आयोजित गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता में गर्ल्स क्रिकेट टीमों के बीच लीग मैच खेला जाएगा। प्रत्येक मैच 6 ओवर का होगा। क्रिकेट प्रतियोगिता में मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी की चार टीम ईस्ट हाउस ,नॉर्थ हाउस, साउथ हाउस और वेस्ट हाउस के बीच खेला जाएगा। इस संबंध में विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार कलबलिया ने कहा कि गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता से छात्राओं को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। इससे करियर के नए अवसर मिलते हैं, और छात्राएं रूढ़ियों को तोड़ती है। छात्राओं को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका ...