बगहा, दिसम्बर 1 -- नरकटियागंज,हिसं। नरकटियागंज जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के विलंब परिचालन से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने लगी है। सोमवार को भागलपुर से गांधीधाम जाने वाली 09452 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन करीब 9 घंटे की देरी से नरकटियागंज जंक्शन पर पहुंची। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05284 आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन करीब चार घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। इसी प्रकार गोरखपुर कैंट से नरकटियागंज आने वाली 55096 पैसेंजर ट्रेन करीब 1 घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...