कटिहार, जनवरी 9 -- कटिहार, एक संवाददाता। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 9 जनवरी को कटिहार पहुंचेंगे। वे 10 जनवरी को कटिहार मेडिकल कॉलेज में मॉडर्न ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन करेंगे और दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगे। राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले दो दिनों से जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की टीम ने कटिहार मेडिकल कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल का लगातार जायजा लिया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर बिंदु पर बारीकी से समीक्षा की जा रही है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि राज्यपाल के आगमन को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम स्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है...