बक्सर, अप्रैल 6 -- आईटीआई कथा स्थल पर विशाल वाटरप्रुफ पंडाल लगा रहे आयोजक आठ अप्रैल को जलभरी के साथ होगा कार्यक्रम का शुभारंभ बक्सर, निज संवाददाता। शहर के आईटीआई मैदान में आगामी 9 अप्रैल से शुरू हो रहे सात दिवसीय भागवत कथा महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है। इस भव्य आयोजन में सुप्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज का आगमन होगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक विजय मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रख विशाल वाटर प्रूफ पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। ताकि, कथा सुनने आए भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पंडाल इतना विशाल होगा कि अधिक से अधिक लोग एक साथ बैठकर कथा का रसपान कर सकें। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.