घाटशिला, अक्टूबर 29 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बड़शोल थाना क्षेत्र की सांड्रा पंचायत के आड़ंग गांव में मंगलवार की दोपहर एक किशोरी ने अपने कमरे में साड़ी के सहारे फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नंदिनी नायक (उम्र 17 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतका की माता आरती नायक ने बताया कि घर के सभी सदस्य जब किसी काम से बाहर गए हुए थे, उसी दौरान नंदिनी ने घर की लोहे की रेलिंग में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर यह आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों ने बताया कि नंदिनी हाल ही में कक्षा 9 में दाखिला ली थी, लेकिन दाखिले के बाद वह स्कूल नहीं जा रही थी। घर लौटने पर माता आरती नायक ने बेटी को फंदे पर लटका देखा जिसके बाद उन्होंने तत्काल बड़शोल पुलिस को सूचना दी। उधर सूचना मिलते ही बड़शोल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.