सीतामढ़ी, दिसम्बर 3 -- सीतामढ़ी। मेहसौल थाना क्षेत्र के नाहर चौक स्थित श्रीनगर मुहल्ले के समीप बांध पर मंगलवार की देर शाम एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। किशोर को गोली मारी गयी थी, उसके बाद शव को फेंका गया था। सड़क से गुजरने वाले लोगों की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मृत किशोर की पहचान डुमरा थाना के भीषा गांव निवासी सीताराम राय के 16 वर्षीय पुत्र रिपू कुमार के रूप में की गयी है। सूचना पर मेहसौल थानाध्यक्ष मो. अब्दुल्ला दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर छानबीन शुरू की। घटनास्थल पर खून के धब्बे व अन्य निशान नहीं पाए गए। जिससे आशंका जतायी जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को फेंका गया था। उधर, शव मिलने की सूचना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट है कि किशोर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.