नई दिल्ली, अगस्त 13 -- इन्फिनिक्स ने पिछले महीने भारत में अपने नए फोन- Infinix Hot 60 5G को लॉन्च किया था। अब कंपनी इंडियन मार्केट में अपना एक और फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस अपकमिंग फोन का नाम Infinix Hot 60i 5G है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 16 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा। फोन की माइक्रोसाइट भी फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गई है। लाइव माइक्रोसाइट पर फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी गई है।इन शानदार फीचर्स के साथ आएगा इन्फिनिक्स का नया फोन फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार इन्फिनिक्स का यह नया फोन 6.75 इंच के LCD पैनल के साथ आएगा। एचडी+ रेजॉलूशन वाले इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। यह फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड XOS 15 पर काम करेगा। फोन में आपको सर्कल टू सर्च, एआई इरेजर और एआई एक्सटेंडर जैसे एआई फीचर भी मिलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.