बस्ती, दिसम्बर 4 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का कार्य अंतिम दौर में पहुंच गया है। जिले में 898 बूथ ऐसे हैं, जिनके सभी मतदाताओं का ब्योरा शत-प्रतिशत डिजिटाइज्ड हो गया है। इतना ही नहीं 19 लाख 430 मतदाताओं में से 94.02 प्रतिशत मतदाताओं का ब्योरा डिजिटाइज्ड कर दिया गया है। अधिकारियों का भ्रमण बूथों पर जारी है। एडीएम प्रतिपाल सिंह, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम राजेश कुमार, पीडी राजेश कुमार ने रुधौली क्षेत्र का भ्रमण कर कई बूथों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...