बांका, नवम्बर 4 -- बांका। निज प्रतिनिधि। जिले में खरीफ मौसम में हुई मानसून की अच्छी बारिश ने यहां रबी फसल की खेती के लिए भी जमीन तैयार कर दिया है। हालांकि, मोंथा चक्रवात की वजह से हुई बेमौसम बारिश ने फिलहाल धान की कटाई के साथ ही रबी फसल की बुवाई का भी रास्ता रोक दिया है। खेतों में जरूरत से अधिक नमी होने की वजह से रबी फसलों की बुवाई संभवन नहीं हो पा रही है। लेकिन मौसम का मिजाज बदलने और धूप निकलने से रबी फसल की बुवाई में तेजी आएगी। इसबार यहां खरीफ के साथ ही रबी फसल की भी अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। जिसको देखते हुए कृषि विभाग ने बिहान एप के जरिये जिले में 89 हजार हेक्टेयर भूमि में रबी फसलों की खेती का लक्ष्य तय किया है। जिसे पूरा करने के लिए चयनित किसानों को अनुदानित दर पर रबी फसलों के बीजों का भी वितरण किया जाएगा। वहीं, रबी फसल की खेती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.