मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- औराई। शाही मीनापुर सरकारी विद्यालय के पास से शुक्रवार की शाम पुलिस ने शराब तस्कर विक्की सहनी को 89.1 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि विक्की सहनी पर औराई और सासाराम में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। 2022 से ही शराब की तस्करी करता था। प्रखंड क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक तस्कर विक्की से जुड़ा हुआ है। थानेदार ने बताया कि शुक्रवार की शाम सूचना के आधार पर सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार पाल ने दल बल के साथ शाही मीनापुर सरकारी विद्यालय के नजदीक शराब बिक्री करते उसे धर दबोचा। सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार पाल के बयान पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.