उन्नाव, दिसम्बर 17 -- नवाबगंज। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नवाबगंज स्थित स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच की गई। स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि माह की एक, नौ, 16 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व निःशुल्क जांच की जाती है। सीएचसी में मंगलवार को 89 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच कर दवा दी गई। इसमें उच्च रक्तचाप, वजन, शारीरिक जांच, मधुमेह एवं यूरिन के साथ जटिलता के आधार पर अन्य जांच की गई। एक उच्च जोखिम वाली गर्भवती मरीज चिन्हित हुई। इस दौरान डॉ. अखिलेश विक्रम, डॉ. जितेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट महेश साहू, विजय कुमार, काउंसलर कामिनी कुशवाहा, स्टाफ नर्स निशी पाल, कोमल पाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.