मिर्जापुर, जनवरी 31 -- हलिया। उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को परिवार नियोजन के तहत नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्र की 89 महिलाएं तथा एक पुरुष ने नसबंदी कराई। शिविर में जिला मुख्यालय से आए डॉक्टर संतलाल, स्टाफ नर्स शिवा देवी की टीम ने नसबन्दी की। प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार ने बताया परिवार नियोजन के तहत नसबन्दी शिविर में कुल 90 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...