हापुड़, जून 6 -- पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा गुरूवार से शुरू हो गई है। प्रधानाचार्य जीबी सिंह ने बताया कि जनपद के पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए एक परीक्षा केंद्र जेएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन हापुड़ में बनाया गया है। उक्त परीक्षा केंद्र पर गुरूवार से प्रवेश परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, जो आगामी 12 जून तक चलेंगी। पहले दिन आवंटित 120 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 89 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षा के प्रथम दिन 31 छात्र अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.