उन्नाव, मार्च 10 -- उन्नाव, संवाददाता। गेहूं के समर्थन मूल्य में सिर्फ 150 रुपये इजाफा होने पर किसान नाखुश दिखे। उनका कहना है कि वर्तमान में बाजार भाव समर्थन मूल्य से ऊपर है। पिछले सीजन भी सरकार को सरकारी केंद्रों पर बहुत कम गेहूं मिला था। किसानों की मानें तो मांग के अनुरूप दाम नहीं बढ़े हैं, क्योंकि प्रकृति के असंतुलन से लागत ज्यादा लग रही है। जिले में 17 मार्च से 15 जून तक 89 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। इनमें विपणन शाखा के 14, पीसीएफ के 71, भातरीय खाद्य निगम के 4 केंद्र शामिल हैं। इस वित्तीय वर्ष में 150 रुपये बढ़त के साथ 2425 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से खरीद की जाएगी। पिछले वित्तीय वर्ष 2275 न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गई थी। हालांकि किसानों ने बताया कि उन्हे उम्मीद थी कि इस वर्ष समर्थन मूल्य में और अधिक बढ़ोतरी होगी, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.