रुडकी, फरवरी 4 -- भगवानपुर। सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को न्याय पंचायत डाडा जलालपुर के किसान इंटर कॉलेज बहबलपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी। कार्यक्रम में कुल 88 शिकायत प्राप्त हुई। इनमें से 45 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। शिविर में शिकायत सुनने के बाद महालक्ष्मी किट का भी वितरण किया गया। साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की विभाग इंस्टॉल लगाकर राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान बहुउद्देशीय शिविर में दर्जाधारी श्यामवीर सैनी, दर्जाधारी देशराज कर्णवाल, एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, नायब तहसीलदार जयकृत सिंह, बीडीओ आल...