शिमला, मार्च 26 -- यात्रियों की कमी और संसाधनों की चुनौतियों के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने बीते दो सालों में 88 बस रूट बंद कर दिए हैं। हालांकि इस अवधि में निगम ने 52 नए बस रूट शुरू भी किए हैं। उपमुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को इस बारे में विधानसभा में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 15 बस रूट शिमला जिले के नेरवा क्षेत्र में बंद किए गए हैं, वहीं नए शुरू किए गए सबसे अधिक रूट भी इसी जिले में हैं। विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान विधायक राकेश जंबाल और रणधीर शर्मा द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि यात्रियों की संख्या कम होने और परिवहन संसाधनों की उपलब्धता में कमी के कारण निगम को कुछ बस रूट बंद करने का निर्णय लेना पड़ा।बिना जनसुनवाई के लिए गया निर्णय उपमुख्यमंत्री ने यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.