रुद्रपुर, फरवरी 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं मंगलवार को जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। हाईस्कूल हिन्दी का प्रश्नपत्र सामान्य स्तर का रहा, जिससे परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले छात्रों ने बताया कि अधिकांश प्रश्न सीधे और पाठ्यक्रम आधारित थे, जिन्हें हल करने में कठिनाई नहीं हुई। जिले के सभी 110 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल हिंदी और इंटरमीडिएट हिन्दुस्तानी संगीत (गायन) की परीक्षाएं आयोजित की गई। हाईस्कूल हिंदी विषय में पंजीकृत 21,005 परीक्षार्थियों में से 20,132 ने परीक्षा दी, जबकि 873 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट हिन्दुस्तानी संगीत (गायन) विषय में पंजीकृत 33 परीक्षार्थियों में से 32 उपस्थित रहे और एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.