मुजफ्फरपुर, जनवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य के 87 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) की प्रतिनियुक्ति होगी। ऐसे में एक सेंटर पर काम करने वाले सीएचओ दूसरे की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर सभी जिलों को निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवोओं को मजबूत बनाने के लिए इन वेलनेस सेंटर पर सीएचओ की प्रतिनियुक्त कर रही है। मुजफ्फरपुर में 22 वेलनेस सेंटर पर सीएचओ की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सीएचओ प्रतिनियुक्ति के बाद इन वेलनेस सेंटर पर मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा। सीएचओ की प्रतिनियुक्ति के बाद जिले के 16 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का एनक्वास प्रमाणीकरण भी कराया जाएगा। इसके लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इन वेलनेस सेंटर को एनक्वास प...