रुद्रपुर, फरवरी 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जूता व्यापारी ध्रुव मौत मामले में संदिग्ध मौत की गुत्थी 87 घंटे बाद भी सुलझ नहीं पाई है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है, लेकिन व्यापारी की मौत मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं पुलिस धुव्र के मोबाइल नंबर की सीडीआर रिपोर्ट निकाल रही है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब दस बजे सिविल लाइंस स्थित शू विला शोरूम के स्वामी 25 वर्षीय ध्रुव चावला अपने ही प्रतिष्ठान में संदिग्ध रूप से गोली चलने से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान रविवार दोपहर ध्रुव ने दम तोड़ दिया था। मामले में ध्रुव के दोस्तों का कहना है कि वह बेहद ही सुलझा हुआ था और कभी सुसाइड नहीं कर सकता। अगर उसे कोई परेशानी होती थी तो वह उन्हें बता देता था। अगर किसी परेशानी में होता और उन्हें ब...