मथुरा, नवम्बर 29 -- मथुरा जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में संचालित हो रहे 868 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर एक दिसंबर से हॉट कुक्ड योजना के तहत पका हुआ भोजन अक्षय पात्र द्वारा वितरण किया जाएगा। इससे जनपद के 56 हजार बच्चे लाभांवित होंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि अभी तक जनपद के सरकारी स्कूलों से बाहार संचालित हो रहे 495 आंगनबाड़ी केन्द्रों के 13 हजार बच्चों को पका हुआ खाना वितरण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से वितरण किया जा रहा है। जिनमें शहरी क्षेत्रों में पार्षद, सभासदों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की संयुक्त कमेटी पका हुआ भोजन वितरण किया जा रहा है। अब इनके अतिरिक्त शासन व जिला प्रशासन के समझौता के बाद अक्षय पात्र संस्था द्वारा जनपद के प्राथमिक स्कूलों में संचालित हो रहे 868 आंगनबाड़ी केन्द्रों के 54 हजार बच्चों को पका ...