बांदा, दिसम्बर 5 -- बांदा। संवाददाता नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते दिवस देर रात तक नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया। कैंप की निगरानी अधीक्षक डा. अजय विश्वकर्मा ने की। चिकित्सा टीम की मौजूदगी में कुल 86 महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन किए गए। नसबंदी शिविर में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, परामर्श तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। देर रात तक चले इस अभियान में स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधीक्षक डा. अजय विश्वकर्मा ने बताया कि परिवार नियोजन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह कैंप आयोजित किया गया। आपरेशन डा. देव तिवारी व डा. अजय विश्वकर्मा ने किए। इस दौरान फार्मासिस्ट उदयभान सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...