जमशेदपुर, जनवरी 4 -- सीतारामडेरा स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में समाजसेवी सुनील सिंह चौहान और वरिष्ठ नेता मनोज सिंह उज्जैन ने जमशेदपुर की 86 बस्तियों को मालिकाना हक देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बस्तीवासियों को अब आश्वासन नहीं, बल्कि अपने घरों पर सीधा कानूनी अधिकार चाहिए। दशकों से रहने के बावजूद लाखों लोग अपने ही घरों में अतिक्रमणकारी माने जा रहे हैं। भूमि का अधिकार नहीं होने के कारण बस्तीवासियों को न तो बैंकों से होम लोन मिल पाता है और न ही बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं का समुचित विकास हो पाता है। ओडिशा सरकार ने जगा मिशन के तहत लाखों स्लम निवासियों को भूमि का पट्टा और मालिकाना हक दिया है, उसी तर्ज पर 86 बस्तियों के लिए भी नीति बनाई जानी चाहिए। यदि सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो उग्र जन-आंदोलन के लिए लोग सड़क पर उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.