जमशेदपुर, मार्च 25 -- राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दीपक बिरूआ के जमशेदपुर की 86 बस्तियों को अतिक्रमणकारी करार देने वाले बयान का टाटा विस्थापित मूल रैयत खतियानधारी 18 मौजा के लोगों ने स्वागत किया है। मूलवासी अधिकार मंच के हरमोहन महतो ने कहा कि यह बयान विस्थापित आदिवासियों और मूलवासियों के हित में है। उन्होंने मंत्री से मांग की कि 86 बस्तियों के अतिक्रमणकारियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। टाटा कंपनी के गठन से विस्थापित हुए मूल रैयत खतियानधारियों ने टाटा कमांड एरिया में खाली जमीन पर सर्वे कर बन्दोबस्ती करने की मांग की है। मंच ने पूर्व मुख्यमंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए और मंत्री से अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.