प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- प्रयागराज। डीएम ने बताया कि डिजिटाइजेशन के सापेक्ष अब तक कुल 30 लाख 31 हजार 144 मतदाताओं की मैपिंग भी हो चुकी है। यानी कुल 86.15 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बचे चार दिनों में मैपिंग का काम भी पूरा किया जाएगा। इसके लिए सभी जगह टीमों को लगा दिया है। बीएलओ और सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया है कि वो एक-एक जगह जाकर ऐसे लोगों से संपर्क करें। इसके साथ ही ऐसे मतदाताओं की तलाश के लिए मंगलवार और बुधवार को सभी बूथों पर विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। अगर किसी का नाम एएसडी में आ गया है तो वो उसे तत्काल सुधरवाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...