जहानाबाद, सितम्बर 26 -- जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता मे उनके कार्यालय कक्ष में तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में कुल 86 आवेदन प्राप्त हुए,जो मुख्य रूप से जनसुविधाओं से संबंधित थे। जिन मामलों का निवारण तत्काल संभव था, उन्हें वहीं उपस्थित संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित कर समाधान हेतु कार्रवाई आरंभ करवाई गई। जबकि जिन मामलों की सुनवाई जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के अधीन है, उन्हें विधि अनुसार लोक शिकायत निवारण कार्यालय को भेजा गया। जनता दरबार में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार, एडीएम अनिल कुमार सिन्हा, एडीएम विभागीय जांच विनय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.