मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में 8589 नये छात्रों ने स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन किया है। स्नातक में दोबारा आवेदन के लिए 29 जुलाई को पोर्टल खोला गया था। नये आवेदन के साथ छात्रों को विषय और कॉलेज बदलने का भी मौका दिया गया था। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि छह अगस्त को स्नातक में दाखिले की तीसरी मेरिट जारी होगी। तीसरी मेरिट लिस्ट में पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में जिन छात्रों ने दाखिला नहीं लिया, उनके नाम को भी रखे जाने की उम्मीद है। पहली मेरिट लिस्ट में 40 हजार और दूसरी में 10 हजार छात्रों ने दाखिला नहीं लिया था। स्नातक में पहले 1 लाख 59 हजार 181 छात्रों ने आवेदन किया था, जो अब 1 लाख 67 हजार 770 हो गया है। तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद एक हफ्ते का समय दाखिले के लिए दिया जायेगा।

हिंद...