रुद्रपुर, दिसम्बर 27 -- रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में 858 रुपये का सामान उधार न देने पर दुकानदार और उसकी मां पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, वार्ड-10 खेड़ा निवासी मिथुन पासवान पुत्र सुदामा पासवान ने तहरीर में बताया कि बीते 9 अगस्त की रात पवन राठौर दुकान पर उधार सामान लेने पहुंचा। मना करने पर वह अपने साथी आकाश राजपूत, मयंक उर्फ जलेबी और दो-तीन अज्ञात के साथ लौटा और मिथुन को जबरन बाहर खींच लिया। आरोप है कि आरोपियों ने चाकू, पंच और लाठी-डंडों से हमला किया। पंच लगने से मिथुन का एक दांत टूट गया, जबकि डंडों से हाथ, कंधे और कमर पर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश हो गया। बीच-बचाव में आई मां को भी डंडे से घायल कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि रम्पुरा चौकी में शिकायत पर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.