अयोध्या, जनवरी 25 -- अयोध्या, संवाददाता। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में राजकीय इण्टर कालेज में किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग व 18 वर्ष के युवा मतदाताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रगाढ़ पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेबल अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। 85 आयु वर्ग से अधिक मतदाताओं में कलावती, गुडडी वर्मा, रफीक, चौतराम एवं भगवानदास को साल भेंट करते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। 18 वर्ष के युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र बैज एवं टोपी लगाकर सम्मानित किया गया, जिसमें साधना विश्वकर्मा, तान्या चौरसिया, चांदनी एवं अनुष्का शामिल रही। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेबल अधिकारियां में प्रज्ञा श्रीवास्तव, शैल कुमारी, श्रुति श्रीवास्तव, रघुनाथ मौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.