कन्नौज, दिसम्बर 17 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड मुख्यालय सभागार में पिछले काफी समय से एसआईआर का कार्य चल रहा है। अभी तक 79 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा हो सका है। वहीं अब बीएलओ को पचासी वर्ष की आयु से अधिक वाले मतदाताओं का सत्यापन कराया जाएगा। ब्लॉक सभागार में पिछले काफी समय से एसआईआर का कार्य चल है, जो इस समय काफी तेजी से कराया जा रहा है। एईआरओ व बीडीओ दीपांकर आर्य ने बताया कि अभी तक मैपिंग का कार्य लगभग 79 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। एसआईआर कार्य में जुटे कर्मचारियों को शीघ्र काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब बीएलओ को एप्प के माध्यम से 85 वर्ष की आयु से अधिक वाले मतदाताओं का सत्यापन का कार्य भी करना पड़ेगा और उसका डाटा भी एप्प पर अपलोड करना होगा। इसको लेकर सभी बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।

हिं...