मधुबनी, फरवरी 16 -- लौकही। लौकही थाना पुलिस ने रविवार को गश्ती के क्रम में मंसापुर के निकट 55 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को पकड़ लिया। धराये की पहचान फुलपरास के रौशन कुमार के रूप में की गई है। उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। यह जानकारी लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दूसरी तरफ नरहिया थाना पुलिस ने 30 लीटर शराब लेकर आटो से आ रहे एक नाबालिग को पकड़ लिया। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है। यह जानकारी नरहिया थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...