जौनपुर, जनवरी 28 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हौज तिराहे के पास मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक वर्ष में पैसा दोगुना करने के नाम पर 85 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के बैजाबाद गांव निवासी बैजाबाद गांव निवासी कमला प्रसाद चौहान पुत्र स्वर्गीय फागू चौहान ने अपना खेत बेचकर लाखों रुपये यूनियन बैंक के अपने खाते में रखा था। उसके गांव का एक रिश्तेदार अर्जुन चौहान पुत्र कृष्णमुरारी चौहान निवासी पचोखर थाना लाइनबाजार उसके साथ छलकपट किया। उसने कमला प्रसाद चौहान से एक वर्ष में उसके पैसे को दुगुना करने के नाम पर 85 लाख रुपये ले लिया। इसमें से 20 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से लिया था बाकी 65 हजार रुपये कई पार्ट में बैंक से निकलवाकर कैश लिया था। इस पैसे की जगह उसने अपने परिचित इस्माइल अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवा...