देवरिया, फरवरी 2 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। 85 लाख रुपए के जेवरात की ठगी के मामले में पुलिस ने पुजारी पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोमोज खिलाने के नाम पर तीन युवकों ने किशोर से घर की अलमारी में रखा पूरा जेवरात ठग लिए। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गांव निवासी विमलेश मिश्र पुत्र रामायण मिश्र वाराणसी में मंदिर के पुजारी हैं। उनका नाबालिग बेटा घर पर रहकर पढ़ाई करता है। पुजारी विमलेश के मुताबिक उनके बेटे को मोमोज खाने की लत है। उसकी इसी लत का फायदा उठाते हुए देवरिया कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर मोमोज की दुकान लगाने वाले तीन युवकों ने किशोर को अपने बहकावे में ले लिया। युवकों के बहकावे में आकर किशोर घर की अलमारी से जेवरात लाकर उन्हें देने लगा। थाने पर दिए तहरीर में पिता का आरोप है कि किशोर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.