धनबाद, नवम्बर 29 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। धनबाद सांसद ढुलू महतो ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर धनबाद विधानसभा के 85 मतदान केंद्रों के 2003 के डाटा गायब होने की शिकायत की। सांसद ने लिखा है कि डाटा गायब होने से दूसरे राज्यों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में धनबाद से शिफ्ट हुए लोगों को परेशानी हो रही है। सांसद ने पत्र की प्रति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड और उपायुक्त सह जिला निर्वाचल पदाधिकारी को भी भेजी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखे पत्र में कहा गया कि धनबाद जिला अंतर्गत एक अतिसंवेदनशील विषय पर ध्यान आकृष्ट कराना है। धनबाद विधानसभा क्षेत्र के लगभग 85 मतदान केंद्रों के 2003 का संपूर्ण डाटा गायब है। मतदान केंद्र संख्या-101-179, 197-200 और 275 से 281 के मतदाताओं के वर्ष-2003 के डाटा गायब होने से दूसरे राज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.