कन्नौज, फरवरी 5 -- सिकंदरपुर। कस्बे के भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराई गई। प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने बताया कि यहां एसईएन इंटर कालेज तेराजाकेट के 14, बाबा हरिपुरी इंटर कालेज कसावा के चार, चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज बहादुरपुर लाख के दो व नेकराम इंटर कालेज निनौली के तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कक्षा 12 कृषि के कुल 85 परीक्षार्थी प्रैक्टीकल में शामिल हुए। बाह्य परीक्षक अखिलेश अग्निहोत्री, डॉ.राजीव शुक्ला, अग्निवेश चतुर्वेदी, देवेंद्र कुमार वर्मा ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में प्रैक्टिकल की परीक्षा ली। फोटो 6-लैब का निरीक्षण करते प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार के साथ परीक्षक।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...