मऊ, नवम्बर 27 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत गोंठा कृषि मंडी परिसर में बने विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर धान खरीद तेज हो गई है। केंद्र पर अब तक 85 किसानों से 3131 कुंतल धान खरीद की जा चुकी हैं। वहीं केंद्र प्रभारी किसानों से संपर्क कर उन्हें सरकारी केंद्र पर धान तौल कराने की अपील कर रहें हैं। गोंठा मंडी परिसर में विपणन शाखा के तीन धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। दोनों क्रय केंद्र पर प्रतिदिन आठ से दस किसानों से धान का तौल कराई जा रही है। केंद्र प्रभारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि हमारा प्रयास है कि हम ज्यादा से ज्यादा किसानों की धान खरीद कर सकें। इसके लिए कांटा करने के लिए मजदूरों की संख्या बढा दी गई है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसानो से संपर्क किया जा रहा है। अब तक दोनो केंद्रों पर 85 किसानों से 3131 कुंतल धान खरीद क...