नवादा, फरवरी 23 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। धान खरीद का सीजन 2024-25 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। जिले के किसानों और सहकारिता विभाग के लिए अच्छी खबर यह है कि नवादा जिला प्रदेश भर में धान खरीद के मामले में लगातार अंडर-10 की सूची में अपनी जगह सुरक्षित रखने में कामयाब रहा है। लक्ष्य की प्राप्ति की ओर बढ़ते हुए अब केवल छह दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। लक्ष्य के करीब पहुंच चुके नवादा जिले का इस बार धान खरीद में प्रदर्शन उत्साहवर्द्धक है। अब तक 84.22 प्रतिशत धान की खरीद पूरी हो चुकी है। जिले में कुल 173 पैक्स और 10 व्यापार मंडलों के माध्यम से युद्धस्तर पर खरीद जारी है। अब तक जिले के कुल 10,757 किसानों ने सरकारी केंद्रों पर अपना धान बेचा है। खरीद की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल एक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.